उदयपुर 31 जनवरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ का रविवार को सांय दिल्ली से प्रस्थान कर 7:15 बजे उद...
उदयपुर 31 जनवरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ का रविवार को सांय दिल्ली से प्रस्थान कर 7:15 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत अभिनंदन करेंगे तत्पश्चात वह सर्किट हाउस पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ 2 फरवरी सोमवार प्रात 10:00 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे दिल्ली हेतु प्रस्थान कर जाएंगे।
No comments