उदयपुर। गगूंकुण्ड स्थित इस्कॉन मन्दिर प्रांगण मे आज शनिवार 31 जनवरी को नित्यानंद त्रयोदशी के अन्तर्गत भगवान का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया...
उदयपुर। गगूंकुण्ड स्थित इस्कॉन मन्दिर प्रांगण मे आज शनिवार 31 जनवरी को नित्यानंद त्रयोदशी के अन्तर्गत भगवान का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने बताया कि आज सायंकाल 5 बजे भजन कीर्तन के पश्चात 6 बजे से महाभिषेक होगा। जिसमे नित्यानंद प्रभु का पंचामृत से एंव पुष्पाभिषेक कर छप्पन भोग प्रसाद धराया जायेगा। उनके भक्तिमय जीवन परिचय एवं कथामृत के बाद महाआरती पश्चात सभी को महाप्रसाद के साथ छप्पन भोग प्रसाद परोसा जायेगा।
No comments