व्यवसायी, प्रोफेशनल्स, गृहिणियों और स्टूडेंट के लिए बहुत ही लाभदायक कार्यशाला उदयपुर। आज के तेज़ और तनावभरे जीवन में लोग शांति, बैलेंस और सक...
व्यवसायी, प्रोफेशनल्स, गृहिणियों और स्टूडेंट के लिए बहुत ही लाभदायक कार्यशाला
उदयपुर। आज के तेज़ और तनावभरे जीवन में लोग शांति, बैलेंस और सक्सेस को अट्रेक्ट करना चाहते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं होने से यह तीनों चीजें नहीं नहीं मिल पाती हैं। इसी को लेकर इंटरनेशनल बिजनेस सर्कल (बीसीआई)और लोटस प्राणिक हीलर सेंटर, उदयपुर की ओर से 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक मधुश्री ऑडिटोरियम, अशोका पैलेस, उदयपुर में अट्रेक्ट प्रॉस्पेरिटी एंड एबंडेंस विषय पर एक विशेष प्राणिक हीलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस सेशन का मकसद लोगों को यह समझाना है कि कैसे अपने थॉट्स, एनर्जी और एक्शन्स को सही दिशा में अलाइन कर के लाइफ में ग्रोथ, शांति और अबंडेंस को अट्रेक्ट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में प्राणिक हीलिंग के जरिए माइंड को क्लियर करने, नेगेटिव इमोशन्स रिलीज़ करने और पॉजिटिव माइंडसेट डेवलप करने पर फोकस रहेगा।
बीसीआई उदयपुर के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह करीर ने बताया कि इस वर्कशॉप की मुख्य ट्रेनर जानी-मानी प्राणिक हीलर नेहा जैन होंगी, जिन्हें इस फील्ड में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वे टेडएक्स, नैसकॉम, टोस्टमास्टर्स और बी एन आई जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर स्पीकर रह चुकी हैं और भारत के ईस्टर्न रीजन और नेपाल में भी एक्टिव ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
वर्कशॉप को लेकर नेहा जैन ने कहा कि, आज लोग बाहर सक्सेस ढूंढते हैं, लेकिन असली बदलाव अंदर से शुरू होता है। जब हम अपनी एनर्जी और सोच को सही फ्रीक्वेंसी पर ले आते हैं, तो प्रॉस्पेरिटी और सक्सेस अपने आप अट्रेक्ट होने लगती है। प्राणिक हीलिंग एक आसान और सेफ तरीका है, जिसे कोई भी सीख सकता है।
कार्यक्रम के सह आयोजक लोटस प्राणिक हीलर सेंटर, उदयपुर की फाउंडर शर्मिला रामुका है। उन्हें प्राणिक हीलिंग में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है और वे वर्ल्ड प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन से सर्टिफाइड हैं। कोविड टाइम में उन्होंने आईसीयू और सीसीयू पेशेंट्स के साथ हीलिंग का सफल अनुभव भी हासिल किया है। इसके अलावा वे आईटी इंडस्ट्री में जी ई, अमेरिका जैसी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ 16 साल तक काम कर चुकी हैं।
No comments