Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न:संत शिरोमणि रविदास जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

उदयपुर।  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर एवं देहात की संयुक्त बैठक आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अति...


उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर एवं देहात की संयुक्त बैठक आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी आदरणीय भजन लाल रोलन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भव्य स्तर पर मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को पूर्व संध्या पर दीपोत्सव तथा 1 फरवरी को जन्मोत्सव आयोजित किया जाएगा।

शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक संजय चंदेल मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची एवं देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरणमल खटीक ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद चौहान, रमेश जिंगर ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के शहर जिला महामंत्री रोशन वसीटा द्वारा किया गया।
बैठक में मोर्चा के जिला मंत्री उमाशंकर परमार कंवर निमावत अशोक नक्वाल जितेंद्र निमावत नानालाल मोची भंवरलाल आर्य एडवोकेट रामलाल मेघवाल एडवोकेट मांगीलाल खटीक पम्मी खटीक पार्षद आरती वसीटा एडवोकेट भागीरथ रेगर जिला पदाधिकारी महेश पंडित  मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल दीनदयाल उपाध्याय मंडल महामंत्री योगेश कोटिया सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया गया।

No comments