Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

हिन्दुस्तान जिंक को लार्ज-कैप मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट के लिए आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड

कंपनी को हाल ही में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स का भी हिस्सा बनने गौरव कंपनी पारदर्शिता में अग्रणी ,  बीआरएसआर को शीघ्रता से स्व...


कंपनी को हाल ही में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स का भी हिस्सा बनने गौरव

कंपनी पारदर्शिता में अग्रणीबीआरएसआर को शीघ्रता से स्वतः अपना कर विश्व स्तर पर अलाइन ईएसजी जानकारी साझा की

 

उदयपुर, 03 फरवरी 2026 विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर और दुनिया की टॉप पाँच सिल्वर प्रोड्यूसर्स में से एक हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चैथे आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्टमैन्युफैक्चरिंग (लार्ज कैप)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिं़क की एथिकल गर्वनेन्सरिस्पाॅन्सिबल मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क ईएसजी मानकों पर आधारित पारदर्शी जानकारी के प्रति लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारत मेंबिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग टॉप 1,000 लिस्टेड कंपनियों के लिए सेबी द्वारा अनिवार्य ईएसजी जानकाारी प्रदान करने का फॉर्मेट हैजिसे इ्र्रएसजी परफॉर्मेंस रिपोर्टिंग में निरंतरता और जवाबदेही लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह अवॉर्ड कम विवरणअधिक फैसले लेने में सहायकतुलना करने लायक और वेरिफाएबल डेटा के एक ऐसे बदलाव पर रोशनी डालता है जिसकी निवेशक और रेगुलेटर सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग से लगातार मांग कर रहे हैं। हिन्दुस्तान जिं़क के वित्त वर्ष 2024-25 बीआरएसआर को उसके गवर्नेंस-आधारित दी गयी जानकारी की मजबूती के लिए पहचान मिली हैजिसमें एनर्जी और एमिशनवॉटर मैनेजमेंटबायोडायवर्सिटीऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टीकम्युनिटी इम्पैक्ट और बिजनेस कंडक्ट जैसे जरूरी एनवायरनमेंटलसोशल एंड गवर्नेंस इंडिकेटर्स का एक स्ट्रक्चर्ड नजरिया शामिल हैजिसे स्टेकहोल्डर की जांच के लिए साफ तौर पर और मात्रात्मक सटीकता के साथ प्रस्तुत किया गया है।

इस उपलब्धि पर  हिन्दुस्तान जिं़क के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कियह पहचान हिंदुस्तान जिंक की सस्टेनेबिलिटी को हमारे काम करनेशासन करने और रिपोर्ट करने के तरीके में शामिल किये जाने के   मुख्य विश्वास को मजबूत करती है। पारदर्शीउच्च-गुणवत्ता की जानकारी सिर्फ कंप्लायंस की बात नहीं हैयह लंबे समय तक भरोसे के लिए जरूरी है। जैसे-जैसे हम एक जिम्मेदारमल्टी-मेटल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैंहम जमीनी स्तर पर मापने योग्य कार्रवाई को विश्वसनीयनिर्णय लेने में उपयोगी रिपोर्टिंग के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मान्यता के साथ हीहिंदुस्तान जिंक भारत में सस्टेनेबिलिटी और गवर्नेंस रिपोर्टिंग में लगातार सबसे आगे रहा हैऔर अक्सर रेगुलेटरी आदेशों से पहले ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपनी मर्जी से बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग शुरू कीजो सेबी नियमों के तहत अनिवार्य होने से एक वर्ष पूर्व से थायह पारदर्शी ईएसजी जानकारी के प्रति कंपनी के प्रोएक्टिव दृष्टिकोण को दिखाता है। पिछले कुछ सालों मेंहिंदुस्तान जिंक ने कई वॉलंटरी फ्रेमवर्क को शामिल करते हुए एक मजबूत और भरोसेमंद रिपोर्टिंग आर्किटेक्चर बनाया हैजिसमें ग्लोबल रिपोर्टिंग इनिशिएटिवयूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट सिद्धांतों और फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज सस्टेनेबल माइनिंग इनिशिएटिव के साथ अलाइन इसकी सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट। आईएफआरएस एस2 पूर्व में टीसीएफडी के साथ अलाइन एक डेडिकेटेड क्लाइमेट एक्शन रिपोर्ट और मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में भारत की पहली टास्कफोर्स ऑन नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर) रिपोर्ट शामिल है। इसकी इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट को पहले भी लीग ऑफ अमेरिकन कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल्स द्वारा रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए मान्यता दी गई है। साथ ही हिंदुस्तान जिंक ने टैक्स पारदर्शिता और प्रकृति से संबंधित जोखिमों पर वॉलंटरी जानकारी के माध्यम से पारदर्शिता को मजबूत किया हैजिससे निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स दोनों के लिए निर्णय लेने में उपयोगीसुनिश्चित और विश्व स्तर पर बेंचमार्क रिपोर्टिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

हिन्दुस्तान जिं़क की सस्टेनेबिलिटी जानकारी उसके व्यापक रिपोर्टिंग आर्किटेक्चर द्वारा समर्थित हैंजिसमें उसकी सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट वित्त वर्ष 2024-25 और क्लाइमेट एक्शन रिपोर्टिंग शामिल हैजो पारदर्शीतुलनात्मक ईएसजी परफॉर्मेंस कम्युनिकेशन पर बल देती है। कंपनी सस्टेनेबिलिटी के लिए एक समग्रलॉन्ग-टर्म अप्रोच अपनाती हैजिसमें अपने ऑपरेशंस में डीकार्बनाइजेशनक्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और जिम्मेदार रिसोर्स मैनेजमेंट को इंटीग्रेट किया गया है। मार्च 2025 मेंकंपनी ने सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ 24 घंटे पावर डिलीवरी एग्रीमेंट साइन करके अपने रिन्यूएबल-एनर्जी फाउंडेशन को मजबूत कियाजिससे इसकी ग्रीन-पावर कैपेसिटी 530 मेगावाॅट तक बढ़ जाएगी और वित्त वर्ष 28 तक कुल बिजली का 70 प्रतिशत रिन्यूएबल सोर्स से हासिल करने की इसकी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाया जाएगा। यह ट्रांजिशन इसके साइंस बेस्ड टारगेट्स इनिशिएटिव -वैलिडेटेड डीकार्बनाइजेशन पाथवे एवं यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के अनुसार 2050 या उससे पहले नेट जीरो एमिशन हासिल करने की इसकी प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हुआ है। इस वर्ष हिंदुस्तान जिंक ने 6.7 लाख टन जीएचजी एमिशन की बचत कीअपने पावर मिक्स में रिन्यूएबल एनर्जी को लगभग 19 प्रतिशत तक बढ़ाया। एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट द्वारा लगातार तीसरे वर्ष दुनिया की सबसे सस्टेनेबल मेटल्स और माइनिंग कंपनी के रूप में रैंक किया गया। कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली टास्कफोर्स ऑन नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर  रिपोर्ट लॉन्च की हैजो भारत में मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिम्मेदार माइनिंग में अपनी लीडरशिप को मजबूत करते हुएकंपनी इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स की भारत की पहली सदस्य भी बनी। कंपनी ग्रीन टेक्नोलॉजीऑपरेशनल एक्सीलेंस और जिम्मेदार और मजबूत विकास के प्रति प्रतिबद्धता से संचालित एक मल्टी-मेटल पावरहाउस में अपने बदलाव को भी जारी रखे हुए है। यह पहचान भारत की सबसे दूरदर्शी और सस्टेनेबल कॉर्पोरेट संस्थाओं में से एक के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करती है।

 

No comments