Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अन्तर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर 4 फरवरी, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय, क्रीड़ामण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्तर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियो...


उदयपुर 4 फरवरी, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय, क्रीड़ामण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्तर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में आज कबड्डी का फाइनल मैंच राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं डेयरी विज्ञान महाविद्यालय के बीच खेला गया। 

फाइनल मैंच के दौरान् मुख्य अतिथि माननीय कुलगुरू, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय के प्रौ. प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें खेल को खेल भावना से खेलने की हिदायत देते हुए कहा कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है। खिलाड़ियों का मस्तिष्क शान्त और क्षमतानुसार कार्य करता है। खेल हमें अनुशासन सिखाता है। खेलों में जीवन जीने की कला छिपी होती है, बस उसे हमें समझना है।  

अतिथि आगमन पर अध्यक्ष, क्रीडामण्डल डॉ. मनोज महला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और खिलाड़ियों, निर्णायकों से परिचय कराया। मैंच की खास बात यह रही की कुलगुरू नें मैंच का आनन्द लेते हुए पूरा मैंच देखा। उनके साथ सीटीएई महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील जोशी, डेयरी विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता, खेल प्रभारी डॉ. एम. एल. ओझा, . विनोद यादव, क्रीड़ामण्डल सचिव डॉ. विरेन्द्र सिंह, डॉ केवल चन्द आदि उपस्थित थे।  

कबड्डी का मैंच संघर्षपूर्ण रहा, जिसका परिणाम में डेयरी विज्ञान महाविद्यालय ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय को 21 अंको से पराजित किया। कबड्डी मैंच के पश्चात् छात्र-छात्राओं की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसमें, ऊँची कूद, लम्बी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर गोल फैक इत्यादि भी आयोजित की गई।  


No comments