Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

विश्व कैंसर दिवस पर क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया फिटनेस का दिया संदेश

PRAKASH SHARMA R NEWS INDIA उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ’यूनाइटेड बाय यूनिक’ थीम के तहत शहर के प्रमुख डॉक्टरों, चिकित्सा पेशेवरों और...


PRAKASH SHARMA

R NEWS INDIA

उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ’यूनाइटेड बाय यूनिक’ थीम के तहत शहर के प्रमुख डॉक्टरों, चिकित्सा पेशेवरों और व्यवसायियों ने एक अनोखा क्रिकेट मैच खेला। इस मैच के माध्यम से उन्होंने जनता को संदेश दिया कि फिटनेस जीवन को लंबा बनाए रखने और कैंसर जैसी बीमारियों से दूर रहने का सबसे बड़ा हथियार है। यहां कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन ने सभी को समाज के 21 लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने कैंसर के प्रभावों से बचाव का संकल्प लिया। यहां बेस्ट बेट्समेन अवेज अली, ऑल राउण्डर हर्षद मेनारिया, बॉलर मनोज महाजन, स्ट्राइकर डॉ. सुजय गुप्ता चुने गये। 

मैच के बाद चिकित्सकों ने उपयोगी सलाह दी। सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनोज महाजन ने बताया कि कैंसर की रोकथाम के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और समय पर जांच जरूरी है। एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशिगंधां ने जोर दिया कि धूम्रपान और तंबाकू से पूरी तरह परहेज करें। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुजय गुप्ता ने कहा कि शारीरिक सक्रियता हड्डियों को मजबूत बनाती है और कैंसर के जोखिम को कम करती है। वहीं, ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर शर्मा ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों जैसे असामान्य गांठ, वजन घटना और लगातार थकान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने सुझाव दिया कि पारिवारिक इतिहास वाले लोग नियमित स्क्रीनिंग करवाएं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा व्यवसायी प्रणय गोयल ने घोषणा की कि वे तंबाकू मुक्त भारत अभियान के तहत सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा, “क्रिकेट जैसे खेल न केवल मनोरंजन देते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं। आइए, हम सब मिलकर कैंसर को हराएं।

डॉ. कल्पेश, सावन कुमार दोसी, सुरज, हडमत, दिव्येन्दु, दुर्गेश ने कहा कि यह आयोजन समाज में कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।  विशेषज्ञों ने अपील की कि कैंसर से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। फिट रहें, स्वस्थ रहें!

No comments