Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उदयपुर के बॉक्सर्स ने जीते 13 पदक

उदयपुर। अलवर में सम्पन्न राज्य सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने 2 स्वर्ण सहित 13 पदक अ...


उदयपुर। अलवर में सम्पन्न राज्य सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने 2 स्वर्ण सहित 13 पदक अपने नाम किए। 

जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि बॉक्सर मारिया मंसूरी व एंजेल कुंवर उदावत ने स्वर्ण जीते। मित्रांश मेनारिया और आरोही चौहान ने रजत पदक प्राप्त किये। नाएशा सिंह, नयन कुंवर, सौम्या मेनारिया, जीविका वैरागी त्र, अल्फेज़ खान , काव्यांश सालवी , तनिष्क मुडलियार , रक्षित शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। राठौड़ ने बताया कि टीम के प्रशिक्षक यश सिसोदिया, आमिल अली, महाराणा प्रताप खेल गांव की प्रशिक्षिका शालिनी नरुका व शीतल भाटी थी। राठौड़ ने बताया कि उदयपुर आने पर सभी मुक्केबाज़ों का स्वागत श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में किया गया। इस अवसर पर व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के आरजे समर, फतह सिंह राठौड़, सूरज सोनी, हेमंत चौबीसा उपस्थित थे। पदक विजेताओं को जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, दलपत सिंह चुण्डावत, पुष्कर शर्मा, बालू लाल खोखावत, कुलदीप जोशी , उमेश भारद्वाज , संजय संतवानी , जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

No comments