Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

18 जनजाति प्रतिभाएं जनजाति गौरव सम्मान से होगी सम्मानित

उदयपुर, 25 मई। जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 10 मई से 9 जून 2026 तक ‘‘जनजाति गरिमा उत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा...

उदयपुर, 25 मई। जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 10 मई से 9 जून 2026 तक ‘‘जनजाति गरिमा उत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव के अन्तर्गत विभाग द्वारा जनजाति वर्ग को कल्याणार्थ संचालित विविध योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक (आर.ए.एस.) ओपी जैन ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर द्वारा जनजाति गरिमा उत्सव  की श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों में 18 से 25 मई 2026 के मध्य धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में चिन्हित गांवों में जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले की थीम के तहत राज्य में जनजाति समुदाय हेतु लाभार्थी सेच्यूरेशन कैंप आयोजित किए गये थे। जिसमें डीएजेजीयूए के तहत कवर होने वाले ग्रामों के आदि सेवा केन्द्र पर राज्य सरकार की योजनाओं से जनजाति वर्ग को लाभान्वित करने हेतु सेचुरेशन कैंप आयोजित किये जाकर 12 लाख से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ लिया।

निदेशक श्री जैन ने बताया कि जनजाति वर्ग के नायकों जिन्होंने समाज सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, शिक्षा, रीति-रिवाज, पारम्परिक ज्ञान, नवाचार, आधारभूत विकास इत्यादि क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान प्रदान किया है, ऐसे उभरते व न्यूनज्ञात जनजाति नायकों को जनजाति गौरव सम्मान हेतु विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 18 जनजाति प्रतिभाओं को 29 मई 2026 को प्रातः 11 बजे  केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी द्वारा टी.आर.आई. उदयपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इनका होगा सम्मान
समारोह में उदयपुर से डाॅ. देवीलाल जनजाति समाज में मृत्यु भोज रोकथाम हेतु प्रयासों हेतु, मोहनलाल गमेती एवं सुनीता मीणा लैक्रोस खेल में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन हेतु, सुरेन्द्र कुमार मीणा को जनजाति युवाओं को आजीविका प्रदान करने, मुरारी लाल खराडी को रक्त दान हेतु युवाओं को प्रेरणा हेतु सम्मानित किया जाएगा। जिला सिरोही से भैराराम को राज. तहसीलदार सेवा में चयन हेतु तथा गेनाराम को कृषि क्षेत्र में नवाचार हेतु सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रतापगढ़ से ममता भील को घरेलू कुटीर उद्योग संचालन द्वारा स्वरोजगार, संतोष कुमार मीणा को कृषि एवं मत्स्य उत्पादन में नवाचार हेतु तथा शांतिबाई को कृषि उद्यानिकी क्षेत्र में कम पानी से फसल उत्पादन हेतु रोल माॅडल हेतु सम्मानित किया जा रहा है। जोधपुर से ओम प्रकाश भील को जनजाति बालकों के छात्रावास हेतु निःशुल्क भूमि दान हेतु।  डूंगरपुर से गणेश खराड़ी को 12वीं कला वर्ग में 94.8 प्रतिशत अंक तथा जितेन्द्र निनामा को 12वीं विज्ञान वर्ग में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्ति हेतु सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बांसवाड़ा से रूपजी बारिया, रेवदर से थावराराम गरासिया, डूंगरपुर से मणिलाल देवतरा को सामाजिक सेवा क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा। आबूरोड से सोमाराम को 1 हजार से अधिक जनजाति युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद हेतु तथा जूवारवा (उदयपुर) के मोहन लाल पांडोर को सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री द्वारा की जाएगी।

No comments