Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महा छप्पन भोग का भव्य आयोजन 31 मई को

उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट की ओर से दैनिक भास्कर परिवार के सहयोग से 31 मई को प्रातः 9 बजे मोक्षधाम गौशाला, अशोकनगर में “महा छ...

उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट की ओर से दैनिक भास्कर परिवार के सहयोग से 31 मई को प्रातः 9 बजे मोक्षधाम गौशाला, अशोकनगर में “महा छप्पन भोग” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि भास्कर के स्थापना दिवस के अवसर पर 108 गौशालाओं में गौमाता को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

इस सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह विश्व का पहला ऐसा आयोजन होगा, जिसमें मीडिया स्वयं गौसेवा के इस महाअभियान का साक्षी बनेगा। श्रद्धा, समर्पण और आस्था से परिपूर्ण यह आयोजन उदयपुर की गोभक्त जनता के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न होगा।
प्रकल्प के प्रधान एडवोकेट निर्मल पंडित ने बताया कि “उदयपुर का 56 भोग” अब देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने जानकारी दी कि मोक्षधाम गौशाला में करीब 200 गौमाताएं हैं, जिनके लिए पौष्टिकता से भरपूर 56 प्रकार के विशेष व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इनमें ड्राई फ्रूट्स, अनाज, फल, सब्जियां और विभिन्न जड़ी-बूटियां शामिल होंगी।
करीब 10 गौसेवकों की टीम, तरुण के सानिध्य में, लगभग 10 घंटे की मेहनत से यह छप्पन भोग तैयार करेगी। इसके बाद गौमाता की आरती कर भोग अर्पित किया जाएगा।
ट्रस्ट ने गोभक्त परिवारों से भी इस आयोजन में भागीदारी की अपील की है। जो परिवार एक गौमाता को छप्पन भोग अर्पित करना चाहते हैं, वे ट्रस्ट के मोबाइल नंबर 8209498916 पर संपर्क कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं, ताकि आयोजन की व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे। डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका उद्देश्य उदयपुर को विश्व स्तर पर गौप्रेमी एवं गौसेवक शहर के रूप में पहचान दिलाना है।

No comments