Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने जुटी अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की टीम

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को समिति सदस्य अनामिका गुप्ता के निवास पर सौहार्दपूर्ण वा...


उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को समिति सदस्य अनामिका गुप्ता के निवास पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले सामाजिक, सेवा एवं महिला जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।
महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला शक्ति समाज परिवर्तन की सबसे मजबूत कड़ी है और महिला प्रकोष्ठ समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल, जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, जिला सह सचिव घनश्याम मित्तल सहित महिला प्रकोष्ठ की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। इनमें लीलावती मित्तल, चंद्रकांता अग्रवाल, अनीता जैन, अनीता अग्रवाल, अमिता भंडारी, सरिता बंसल, नम्रता अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में अनामिका गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

No comments