Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भगवान जगन्नाथ स्वामी को निमंत्रण के साथ ही रथ यात्रा की तैयारियां प्रारंभ

उदयपुर, 26 मई। आषाढ़ सुदी द्वितीय, 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा को लेकर विभिन्न समाजों, संगठनों, समाज सेवियों के प्रमुख...


उदयपुर, 26 मई। आषाढ़ सुदी द्वितीय, 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा को लेकर विभिन्न समाजों, संगठनों, समाज सेवियों के प्रमुखों, अतिथियों तथा भक्तों की उपस्थिति में पीले चावल, श्रीफल निमंत्रण पत्रिका, प्रसाद आदि धरा कर प्रभु जगन्नाथ स्वामी को रथ यात्रा में पधार कर रजत रथ में सवार होकर नगर के भक्तों को दर्शन देने हेतु निवेदन किया गया तथा रथ यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन भी श्रद्धा भाव के साथ जगदीश मंदिर प्रांगण में किया गया। 

समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा को लेकर प्रभु को निमंत्रित करने के लिए कई श्रद्धालु, समाजो, संगठनों के साथ अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी, रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना, समाजसेवी पंकज शर्मा, पूर्व मंत्री जगदीश राज श्रीमाली आलोक संस्था के निदेशक डॉक्टर प्रदीप कुमावत, वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल  प्रताप दल के संस्थापक लाला सालवी, रथ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली, पूर्व पार्षद देवेंद्र जवालिया, गोपाल जोशी, राजेश वैष्णव, यशवंत पालीवाल आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। आज से उदयपुर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभु के  भक्तों को निमंत्रण देने हेतु प्रचार प्रसार शुरू हो गया। 


No comments