उदयपुर, 25 मई। पूर्व पार्षद व दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन के शोधार्थी डॉ. विजय विप्लवी ने आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलगुरु ...
उदयपुर, 25 मई। पूर्व पार्षद व दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन के शोधार्थी डॉ. विजय विप्लवी ने आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा को ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापित करने की मांग की।
इस अवसर पर कुलगुरु डागा को सुखाडिया वि.वि. के प्रवक्ता व पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य व डॉ. विप्लवी ने अपनी पुस्तक ' पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय ' भी भेंट की।
डॉ. विप्लवी ने ज्ञापन में कह है कि दीनदयाल उपाध्याय न केवल एक राजनेता अपितु प्रखर चिंतक, विचारक, लेखक, पत्रकार, दार्शनिक व साहित्यकार के रुप में अधिक वरेण्य है। उनके विचार, दर्शन व साहित्य पर सतत अध्ययन व शोध की आवश्यकता है, इस कार्य को शोधपीठ से मदद मिलेगी।

No comments