Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नाथद्वारा में अखिल भारतीय श्रीमाली समाज रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

नाथद्वारा। अखिल भारतीय श्रीमाली समाज रात्रि कालीन 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन नाथद्वारा के दामोदर लाल स्टेडियम में श्रीमाली य...


नाथद्वारा। अखिल भारतीय श्रीमाली समाज रात्रि कालीन 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन नाथद्वारा के दामोदर लाल स्टेडियम में श्रीमाली यूथ संगठन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। 

इसमें समाज की अलग अलग क्षेत्र (सूरत, अहमदाबाद ,बांसवाड़ा, डुंगरपुर ,उदयपुर, नाथद्वारा, जालौर)  सें आई 12 टीमों ने सहभागिता निभाई। खिलाड़ियो के ठहरने व भोजन की व्यवस्था सुखाडिया नगर स्थित श्रीमाली समाज के नोहरे में रखा गया।  खेल में मुख्य आकर्षण का केन्द्र खेल मैदान था जिसमें 12 टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर बल्ले से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल में गरुड़ा मेवाड़ टीम द्वारा जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें रात 3.30 बजे तक दोनों टीमों ने मैदान में अपने बल्ले की धाक जमाए रखी। मुख्य विजेता गरुड़ा मेवाड़ टीम एव उपविजेता दवे एक्सपोर्ट टीम रही 

यूथ संरक्षक- ललित जी श्रीमाली, चंद्रेश जी श्रीमाली, महेश जी श्रीमाली, योगेश जी श्रीमाली। कार्यक्रम आयोजककर्ता- युवाध्यक्ष पूरण प्रकाश श्रीमाली, हितेश श्रीमाली, भूपेश श्रीमाली, कपिल श्रीमाली, तरुण श्रीमाली,गोविन्द श्रीमाली, परीक्षित श्रीमाली, ऐश्वर्य श्रीमाली, नितिन श्रीमाली, दीपक श्रीमाली पवन श्रीमाली एव समस्त युवा संगठन श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ संस्थान टीम नाथद्वारा। 

No comments