उदयपुर, 23 मई। पाहेर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज, डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा 22 एवं 23 मई 2026 को दो दिव...
उदयपुर, 23 मई। पाहेर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज, डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा 22 एवं 23 मई 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं आर्ट वर्कशॉप का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन कला, संस्कृति एवं अंतरराष्ट्रीय कलात्मक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बना, जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 22 मई 2026 को रमन हॉल में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में टॉमी बार, डॉ. गोपाल प्रसाद, अंकित प्रसाद एवं केइचिरो किमोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट माननीय प्रो. हेमंत कोठारी सर ने सभी अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय कलाकारों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक कला दृष्टिकोण से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं तथा युवा कलाकारों को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रो. हेमंत कोठारी सर एवं केइचिरो किमोरी के बीच विद्यार्थियों के लिए एमओयू (MOU) एवं स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस चर्चा में भारतीय एवं जापानी कला विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। यह पहल भविष्य में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने, नई कला तकनीकों को समझने एवं वैश्विक कला मंच से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
सेमिनार के दौरान कलाकारों ने समकालीन कला, भारतीय पारंपरिक कला शैली, वैश्विक कला संवाद तथा नई रचनात्मक संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने कलाकारों से संवाद कर कला की नई तकनीकों एवं विचारधाराओं को समझा तथा अंतरराष्ट्रीय कला जगत के अनुभव प्राप्त किए।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 23 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें टॉमी बार, डॉ. गोपाल प्रसाद, अंकित प्रसाद, केइचिरो किमोरी एवं प्रो. राजेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को लाइव आर्ट डेमोंस्ट्रेशन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ संवाद करते हुए समकालीन एवं पारंपरिक कला शैलियों की बारीकियों को समझा तथा नई रचनात्मक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक अनुभव से भरपूर रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विभाग की ओर से सभी अतिथि कलाकारों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु माननीय प्रो. हेमंत कोठारी सर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही डॉ. टी. पी. आमेटा को उनके सहयोग, संरक्षण एवं सतत मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया।

No comments