Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अग्र समाज को मिला नया नेतृत्व, अरविंद अग्रवाल बने जिला इकाई के मुख्य संयोजक

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरविंद अग्रवाल को जिले के समस्त...


उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरविंद अग्रवाल को जिले के समस्त कार्यक्रमों का मुख्य संयोजक एवं समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय रविवार को आयोजित कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अरविंद अग्रवाल का अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महासभा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा नई नियुक्तियां संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

No comments