उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज रविवार, 14 जून को महाराणा भूपाल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तद...
उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज रविवार, 14 जून को महाराणा भूपाल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
सचिव लायन श्रीचंद खथूरिया ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई परिवारों के लिए आशा की किरण बन सकता है।
कार्यक्रम संयोजक लायन समीर रोहिड़ा ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रक्तदाताओं के पंजीकरण, चिकित्सा जांच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।

No comments