उदयपुर, 15 जून। सामाजिक संस्था जैन जागृति सेन्टर की ओर से सोमवार को बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार फ...
उदयपुर, 15 जून। सामाजिक संस्था जैन जागृति सेन्टर की ओर से सोमवार को बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में ललित कोठारी को श्रावक समिति के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अभिनंदन किया गया।
जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित श्री वर्धमान श्रावक समिति के चुनाव में जेजेसी के महामंत्री ललित कोठारी को अध्यक्ष पद निर्वाचित होने पर सोमवार को जेजेसी संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, अध्यक्ष अरुण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, कोषाध्यक्ष राजेश भाणावत, महिला विंग महामंत्री रचिता मोगरा एवं जेजेसी कार्यसमिति की ओर से मेवाड़ी परम्परानुसार पगड़ी, उपरणा भेंट कर अभिनंदन किया एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, जेजेसी सदस्य भरत दानी, विमल कटारिया, सुरेश बाबेल, सिद्धार्थ मोगरा, राकेश छाजेड़, सुशील गांधी, उपासना मठ्ठा, मोनिका बोहरा, पिंकी चित्तौड़ा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

No comments