Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

इस्काॅन रथयात्रा के पूर्व होगी जगन्नाथ कथा, भगवान का और रथ का होगा विशेष श्रृंगार

प्रात:8:15 बजे से विभिन्न मार्गो से रथ खीचेगें शहरवासी  उदयपुर. गगूंकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर की ओर से 16 जुलाई को बड़ी धूमधाम से भगवान जगन...


प्रात:8:15 बजे से विभिन्न मार्गो से रथ खीचेगें शहरवासी 

उदयपुर. गगूंकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर की ओर से 16 जुलाई को बड़ी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा  पुरी (ओडिशा) की परम्परा के अनुसार विधि-विधान से सम्पन्न होगी। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने रथयात्रा मार्ग के बारे मे बताया कि-प्रात: ठीक सवा आठ बजे इस्काॅन मन्दिर गगूंकुण्ड से रवाना होकर निर्धारित मार्ग से वैष्णव भक्त शहर वासी रथ को रस्से से खींचते हुए वापस इस्काॅन मन्दिर पहुंचेगे। रथोत्सव को लेकर भक्तो मे जबरदस्त उत्साह है रथोत्सव के पूर्व 13 से 15 जुलाई तक सायंकाल 6:30 से 8 बजे तक न्यूजीलैंड निवासी जोनल सुपरवाइजर पंचरत्न प्रभु जी जयपुर से, पूने से श्यामानन्द गौर प्रभु तथा देवहरि प्रभु के मुखारविन्द से व्यासपीठ से भगवान जगन्नाथ जी के वैशिष्ट्य और रथयात्रा की महिमा का गुणगान कथा के माध्यम से सुनेंगे।

रथ को हीरे मोती के आभूषणों व रंगबिरंगी फूलमालाओ छत्तर  आदि से सजाया जायेगा वहीं भगवान को  पहण्डी उत्सव की तरह "विजय मुकुट ताहिया "  तथा आकर्षक नई पौषाक धारण करवाकर रथ मे विराजमान करेगें। इन सभी को कई दिनों से इस्काॅन वैष्णव एंव मातृशक्ति अपने हाथों से अन्तिम रुप देने मे जुटी है।

No comments