उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा इस माह के कार्यक्रम को बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायकों मोहम्मद अजीज,अमित कुमार ...
उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा इस माह के कार्यक्रम को बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायकों मोहम्मद अजीज,अमित कुमार एवं सोनू निगम के जन्मदिन को समर्पित किया । संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि इस माह में इन सभी पार्श्वगायकों के जन्मदिन होने से उन्हीं के गीतों को गाकर जन्मदिन पर संगीतमय गुलदस्ता भेंट किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि पार्श्वगायकों के शास्त्रीय एवं फ़िल्मी गीतों में योगदान को उनके जन्मदिन पर याद किया जाना एक अविस्मरणी कार्य है । जिसको ग्रुप के 16 सदस्यों ने गाकर पूरा किया । लगभग 3 घंटे चले कार्यक्रम में 32 सदाबहार नगमों को पेश कर उनके जन्मदिन का अनमोल तौफा दिया गया । कार्यक्रम का आगाज वीनू वैष्णव द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ इसके बाद नयनेश दवे ने बड़े अच्छे लगते है...,हम तुम्हें इतना प्यार..,सी.पी.गन्धर्व ने आज कल याद कुछ रहता नहीं...,ये जमी गा रही है आसमा..., हेमन्त सूर्यवंशी ने दुनिया में कितना ग़म...,कह दो की तुम हो मेरी..,पवन शर्मा ने लाल दुपट्टा मलमल का.., तेरे दिल का मेरे दिल से..., सुषमा वर्मा ने पहली पहली बार बलिये..,दिल परदेशी हो गया...,ओम प्रकाश भट्ट ने सावन के झूलो ने..,तू कल चला जाएगा तो..,विनोद कल्याणा ने अब मुझे रात दिन..,देखो मैंने देखा है ये..,अर्चना बैरागी ने ऐसा लगता है..,कुछ तुम सोचो...,दिनेश थापा ने रोज़ रोज़ आंखों तले.., तुम्हें अपना बनाने की कसम..,कविता सांखला ने जानम देख लो..,ना बोले तुन ना मैने कुछ कहा.., बी.ए.चौहान ने इश्क़ में हम तुम्हें..,इस तरहा आशिका का...,सुरेश श्रीवास्तव ने एक अंधेरा लाख सितारे..,अच्छा सिला दिया.., एस.डी.कौशल ने ठहरे हुए पानी में...,जिसे देख मेरा दिल..,वीनू वैष्णव ने इस कदर प्यार है..,मेरी दुनिया है तुझमें कहीं.., ओम टांक ने मेरे हम सफ़र..,कुछ तुम सोचो कुछ हम.., अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत कर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शकों की खूब सराहना पाई। कार्यक्रम में नए सदस्य अर्चना बैरागी एवं ओम टांक को उपरना पहना कर और पवन शर्मा को बेस्ट सिंगर का खिताब ग्रुप के संयोजक वीनू वैष्णव एवं सी.पी.गन्धर्व ने उपरना एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी गीतो के ट्रेक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव, कार्यक्रम संचालन विनोद कल्याणा एवं धन्यवाद सी.पी.गन्धर्व द्वारा ज्ञापित किया गया।

No comments