लोकतंत्र सेनानीयों के नेतृत्व एवं वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट की होगी अगुवाई । उदयपुर। अखण्ड क्षत्रिय कुमावत समाज उदयपुर के सभी संगठनों, समाज के वर...
लोकतंत्र सेनानीयों के नेतृत्व एवं वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट की होगी अगुवाई ।
उदयपुर। अखण्ड क्षत्रिय कुमावत समाज उदयपुर के सभी संगठनों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों की अगुवाई में लोकतंत्र सेनानियों के नेतृत्व में कल प्रातः पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ से मिलकर समाज के दावेदारों के पक्ष मे शिष्टाचार मुलाकात करेगा।
संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि कल 26 अगस्त, बुधवार को प्रातः 8.00 बजे श्री हनुमान मन्दिर, फतह स्कूल के सामने सामूहिक हनुमान चालीसा करके 8.30 बजे रवाना होकर पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया के निवास तत्पश्चात बीजेपी कार्यालय तथा शास्त्री सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय जाकर जिलाध्यक्षों से शिष्टाचार भेंट कर आग्रह पत्र प्रेषित करेंगे।
कुमावत ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व आपातकाल में जेल में बन्द सत्याग्रही युधिष्ठिर कुमावत, अरुण कुमार अजमेरा, अशोक अजमेरा, अशोक पटवा के नेतृत्व एवं कुमावत वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट की अगुवाई में उदयपुर कुमावत समाज के सभी क्षेत्रों संगठनों के सामूहिक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पार्टी से विभिन्न वार्डों के प्रत्याशीयों के पक्ष में पार्टी के जिलाध्यक्षों से शिष्टाचार भेंट कर अधिक से अधिक उम्मीदवार को टिकट देने हेतु आग्रह करके समाज द्वारा एकजुटता से प्रत्याशियों को जितवाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया जाएगा।
प्रतिनिधि मण्डल में ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट हरी शंकर खंडारिया, सभी मुकुन्दपुरा, सूरजपोल, देवाली, मण्डी, पुला, सकरामपुरा पंचायत, तानावटी चौकी, प्रवासी समाज, युवा शक्ति, मातृशक्ति, विकास मंच सहित सभी नवयुवक मण्डल के प्रतिनिधियों एवं समस्त दावेदारों एवं समर्थकों के सानिध्य में मुलाकात करेगा।
No comments