Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का एयरपोर्ट पर हुआ आतिशी स्वागत

ऊपरना पहनाने में मच गई होड़, सभी का स्वीकारा अभिवादन उदयपुर 25 अगस्त. चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पांच दिवसीय ...

ऊपरना पहनाने में मच गई होड़, सभी का स्वीकारा अभिवादन

उदयपुर 25 अगस्त. चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पांच दिवसीय प्रवास पर अपने गृह नगर उदयपुर पहुंचे एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं में उनका स्वागत करने के लिए होड़ सी मच गई। शहर व देहात जिला से आए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम के नारों के साथ श्री कटारिया दंपति का स्वागत किया।

इससे पूर्व टर्मिनल से बाहर आने पर प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया की एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शहर विधायक ताराचंद जैन वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर गीता पटेल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामकृपा शर्मा गिर्वा के पूर्व प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, पूर्व उपसभापति महेंद्र सिंह शेखावत शहर जिला की पूर्व महामंत्री किरण जैन शहर जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड, राजकुमार चित्तौड़ा, नरेंद्र सिंह असालिया, शैलेंद्र चौहान ओमप्रकाश चित्तौड़ा, गजेंद्र भंडारी, छोगालाल भोई, सुभाषिनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा कन्हैया वैष्णव पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान खारोल सुरेश आचलिया आकाश बागरेचा, अरविंद दूगड़,हसमुख आमेटा रवि नाहर, गोपाल जोशी मोहन गुर्जर आशीष गोयल यशवंत साहू दिव्या जोशी,कुंदन चौहान, शर्मा,सुनील पालीवाल अशोक मालवीय भरत जोशी निर्मल जैन वीरेंद्र सिंह सोलंकी, कमलेश जावरिया, गोपी लाल जय सिंह राठौड़ रामलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments