समाज को सार्वजनिक हितों में धैर्य और समरसता के आधार पर निर्णय लेने और पार्टियों से बगावत करने से बचने की दी सलाह फोटो लेने की कि मनाही, समा...
समाज को सार्वजनिक हितों में धैर्य और समरसता के आधार पर निर्णय लेने और पार्टियों से बगावत करने से बचने की दी सलाह
फोटो लेने की कि मनाही, समाज के कुमावत वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट को अगुवाई करने का आदेश
उदयपुर। कुमावत समाज के प्रतिनिधि मण्डल आज केंद्रीय चुनाव समिति संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत के नेतृत्व में महापौर गोविंद सिंह टांक से निगम चुनावों में मार्गदर्शन लेने पहुंचे जिस पर महापौर ने कहा कि समाज का लक्ष्य अधिक से अधिक राजनीतिक टिकट प्राप्त करना नहीं होना चाहिए बल्कि समाज को क्षत्रिय वंश के गौरव और कर्तव्यों को समझते हुए सार्वजनिक एवं अन्य समाजों के अधिकारों और हितों को ध्यान में रखते हुए धैर्य और समरसता के आधार पर निर्णय लेने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी प्रत्याशी टिकट नहीं मिलने पर निराश ना हो और परोपकार के साथ समाज की सेवा करते रहें।
प्रतिनिधिमंडल के साथ फोटो लेने की मनाही करते हुए कहा कि सामाजिक सुचिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को उनके जीवन का आदर्श बताते हुए सलाह दी कि जिन संगठनों में वर्षों से देश और समाज की सेवा की है उन्हें तात्कालिक रोष के चलते खत्म न करे और टिकट नहीं मिलने पर संगठन से बगावत नहीं करने को कहा।
महापौर ने अब तक समाज से चुनाव लड़ने वाले नामों की जानकारी लेते हुए सभी प्रत्याशियों को समर्थकों के साथ अपनी सांगठनिक क्षमताओं और कुशलता को सही तरीके से, सभ्यता, शालीनता से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी कुमावत वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट हरी शंकर खंडारिया को देते हुए शुभकामनाएं दी और उनकी और से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल में कुमावत वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट हरी शंकर खंडारिया, पूर्व देवाली पंचायत अध्यक्ष भागचंद बातरा,विकास मंच अध्यक्ष योगेश चौरमा, सूरजपोल पंचायत उपाध्यक्ष डूंगर सिंह बबेरीवाल, वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक लाल बबेरीवाल, रवि टांक सहित प्रत्याशी नेहा टांक, विजयलक्ष्मी, पुष्कर लाल घोड़ेला, सुधीर पालड़िया, तनीश बबेरीवाल, हरीश इंटारा, पंकज अजमेरा, दुर्गेश गोठवाल, हरीश कैकटिया, हर्षा अजमेरा आदि उपस्थित थे।
सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत की अध्यक्षता में शाम चार बजे पुला स्थित बाउजी पैलेस में होगी जहां अन्तिम रूप से रणनीतिक चर्चा की जाएगी।
No comments