Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल में हुआ भक्तों का सम्मान

उदयपुर, 23 अगस्त, श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी  की नाल उदयपुर में श्री कल्लाजी और  सगस 6जी बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजि...


उदयपुर, 23 अगस्त, श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी  की नाल उदयपुर में श्री कल्लाजी और  सगस 6जी बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में भक्तों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए सभी का स्वागत एवं सम्मान  किया गया। 

मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि श्री कल्लाजी एवं श्री सगस जी बावजी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, दो पहिया वाहन रैली, विशाल भजन संध्या,श्री कल्लाजी बावजी एवं श्री सगस जी बावजी का जन्मोत्सव महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं गांदीं पति कुंवर सुशील चित्तोड़ा के सानिध्य में आयोजित किया गया। 

बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष मंदिर की व्यवस्था, डेकोरेशन, रक्तदान शिविर, भजन संध्या, कल्लाजी एवं सगस जी बावजी के जन्मदिन के अवसर पर भोजन प्रसादी, प्रचार प्रसार ,सजावट, बावजी की आंगी आदि विभिन्न सौंपे गए कार्यों को 150 , के करीब मंदिर के सेवको  ने अपनी सेवाएं दी, उन सभी  सेवकों का गांदीं  पति कुंवर सुशील चित्तौड़ा द्वारा ऊपरना ओढाकर  सम्मान  किया गया, साथ ही प्रिंट- इलेक्ट्रानिक मीडिया का भी आभार व्यापित किया गया,जिन्होंने बावजी के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने मे अपनी महती सेवाए दीं। 

No comments