उदयपुर। भूपालपुरा स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से शनिवार को कावड़ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों ...
उदयपुर। भूपालपुरा स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से शनिवार को कावड़ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजकुमार नेनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे मंदिर में मुख्य आरती के साथ हुई। इसके बाद बैंड-बाजों की मधुर धुनों और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ सैकड़ों भक्त सांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां से पवित्र जल भरकर श्रद्धालु जुलूस के रूप में पुनः पशुपतिनाथ मंदिर लौटे और वहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
संरक्षक राजेश खत्री ने बताया कि कावड़ यात्रा के पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न होने के पश्चात सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा माहौल शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
.jpg)
No comments