Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

यज्ञ मोक्ष प्राप्ति हेतु प्रमुख सहायक - आचार्य योगेश

उदयपुर 25 अगस्त । आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा आयोजित वेद प्रचार समारोह के तृतीय दिवस  अंतर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता योगेश भारद्वाज, कुलपति, प...


उदयपुर 25 अगस्त । आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा आयोजित वेद प्रचार समारोह के तृतीय दिवस  अंतर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता योगेश भारद्वाज, कुलपति, पाणिनी आर्ष विद्याकुलम, बढ़ेडी, मुजफ्फरनगर  ने कहा कि यज्ञ मोक्ष प्राप्ति हेतु प्रमुख सहायक तो है ही, साथ ही पर्यावरण शुद्धि, आरोग्यता, धन सम्पत्ति, सन्तान, सुख, समृद्धि , संस्कार संवर्द्धन जैसे अनेक लाभ प्रदान करता है।  उन्होंने मनु स्मृति को स्त्रियों के सम्मान और प्रतिष्ठा का ग्रन्थ बताते हुए भारतीय संस्कृति की गरिमा बढ़ाने वाली अनेक नारियों के प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए।      

भजनोपदेशक पंडित केशव देव शर्मा ने ईश्वर भक्ति, पितृ भक्ति और राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत भजनों से समां बांधा।  विशिष्ट अतिथि वानप्रस्थी मुनि नरेंद्र आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। विश्व शांति हेतु सम्पन्न यज्ञ के पुरोहित इन्द्र प्रकाश वैदिक रहे। स्वागत आर्य समाज हिरण मगरी के प्रधान संजय शांडिल्य और आभार मंत्री वेद मित्र आर्य ने ज्ञापित किया । संचालन उपमंत्री भूपेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर आर्य समाज हिरण मगरी के संरक्षक प्रो डॉ अमृत लाल तापड़िया और भंवर लाल आर्य, रमेश चन्द्र जायसवाल, उप प्रधान कृष्ण कुमार सोनी, सुभाष चंद्र कोठारी सहित बड़ी संख्या में आर्यजन मौजूद रहे। सेक्टर 4 स्थित आर्य समाज हिरण मगरी परिसर में चल रहे छह दिवसीय वेद प्रचार समारोह प्रातः 7:30 से प्रातः 10:00 बजे तक और सायं 5:30 से 7:30 बजे तक प्रतिदिन 27 अगस्त तक चलेगा।  28 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म पर्व के साथ प्रातः 7:30 से 11:00 बजे तक समापन सत्र होगा। 

No comments