Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 31 जनवरी को युवा दिवस का आयोजन

उदयपुर। तरुणी उदयपुर विभाग द्वारा 31 जनवरी 2026 को युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भारत में हर साल महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वाम...

उदयपुर। तरुणी उदयपुर विभाग द्वारा 31 जनवरी 2026 को युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भारत में हर साल महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी  विवेकानन्द की जयंती पर यह मनाया जाता है। यह दिवस युवाओं को चरित्र साहस, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिये प्रेरित करता है ताकि वे देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान दे सकें।

स्वामी विवेकानन्द का मानना था कि युवाओं की शक्ति ही एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकती है। विभाग तरुणी प्रमुख साक्षी जी ने बताया कि इस आयोजन को वह दो पहिया वाहन रैली के द्वारा आयोजित करेगी जो 31 जनवरी 2026 को दोपहर 3.30 बजे होटल द ललित से शुरू होकर फतहसागर की पाल पर समापन होगा। साथ ही प्रान्त तरुणी प्रमुख कीर्ति दीदी का उद्‌बोधन प्राप्त होगा।

No comments