Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

तक्ष व्यास ने कांगो वादन की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति कर पुरस्कार जीता

उदयपुर। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में विगत दिवस माघ उत्सव एवं  संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रभावशाली कोंगो व...

उदयपुर। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में विगत दिवस माघ उत्सव एवं  संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रभावशाली कोंगो वादन कर तक्ष व्यास ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार वंश राज सिंह राठौड़ को दिया गया। निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संगीत छात्र-छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की अद्भुत प्रस्तुतियां तबला वादन ,गायन, वायलिन, गिटार की प्रस्तुति से उल्लासित किया। मुख्य अतिथि समाज सेवक खुशवंत जैन थे।
कार्यक्रम में वृती जैन, मनस्वी सोनी, निकिता शर्मा, तीर्थ व्यास, नितिन लौहार,हर्ष सोनी, कृतिका खमेसरा, अंकित चौधरी ने गिटार, हारमोनियम की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य एवं शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ महेंद्र कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत किया। पवन कुमार मेहता ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके भजन और गुण जैन ने भज हरे कृष्ण जप हरे कृष्ण भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम में भक्ति रस का संचार किया। हरिहर दाधीच ,रिद्यांश जैन, मनाली पुरबिया व  संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से आनंदित किया। कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।

No comments