उदयपुर। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय तीतरड़ी, वेलनेस सेंटर के योग साधकों द्वारा योग प्रशिक्षक गणेश लाल डांगी का सम्मान किया गया। आयुष हेल्थ वेलने...
उदयपुर। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय तीतरड़ी, वेलनेस सेंटर के योग साधकों द्वारा योग प्रशिक्षक गणेश लाल डांगी का सम्मान किया गया। आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक प्रीतमसिंह ने बताया कि गणेश डांगी को योग में उत्कृष्ट कार्य और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। समाज सेवी अशोक भट्ट ने बताया कि गणेश डांगी नियमित रूप से निशुल्क हर्ष वाटिका, एकलिंगपुरा पर नित्य योग क्लास के साथ साथ कई अनेक जन जागरूकता के कार्य भी कर रहे हैं और जन मानस को लाभ पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर महेश जी, इंद्रा जी आदि उपस्थित थे।

No comments