Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

चांदपोल में हिन्दू सम्मेलन से पूर्व मातृशक्ति ने लगाई मेंहदी

उदयपुर। विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, चांदपोल द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन की श्रृंखला में दिनांक 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे...



उदयपुर। विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, चांदपोल द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन की श्रृंखला में दिनांक 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मातृशक्ति द्वारा मेंहदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भजन एवं धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें 200 से अधिक मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

इसी क्रम में सायंकाल 5 बजे से रात्रि तक आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा “श्री राम जय राम जय जय राम” के उद्घोष के साथ कीर्तन करते हुए विभिन्न मोहल्लों भीमपरमेश्वर, जेठियों का अखाड़ा, बागोर का नोहरा, भिंडर हवेली, जाड़ा गणेशजी चौक, नागरवाड़ी, नाथी घाट, पुरोहितजी का चौक, खोड़ी इमली, चौबीसा की गली, सिरोहीवाड़ा, ब्रह्मपोल, छगनजी बाडी, अम्बापोल एवं नगर परिषद कॉलोनी में आमंत्रण वितरण किया गया।

इस दौरान प्रत्येक सनातनी हिंदू परिवार को पीले चावल अर्पित कर 1 फरवरी को आयोजित भव्य कलश यात्रा, शोभायात्रा एवं विराट हिंदू सम्मेलन (धर्मसभा) में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम सयोजक रोहित चौबीसा द्वारा बताया गया कि 1 फरवरी को 500 से अधिक मातृशक्ति कलश यात्रा में सम्मिलित होंगी। यह कलश यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुष्प वाटिका पहुँचेगी, जहां शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित होगी। धर्मसभा में पूज्य संत चेतन राम जी महाराज (रामस्नेही) एवं कथा वाचक श्री पुष्कर दास जी महाराज के आशीर्वचन प्राप्त होंगे।

कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में छोटे बच्चे महापुरुषों एवं देवी-देवताओं के स्वरूप में सम्मिलित होंगे। यात्रा के दौरान डीजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ मातृशक्ति, युवा वर्ग, बच्चे एवं पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी।

उक्त आयोजन के अंतर्गत 1 फरवरी को कलश यात्रा, विराट हिंदू सम्मेलन एवं धर्मसभा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

No comments