उदयपुर 31 जनवरी. चंडीगढ़ प्रशासक एवं पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया का 4 फरवरी को अपरान्ह 3.30 बजे उदयपुर आगमन होगा एयरपोर...
उदयपुर 31 जनवरी. चंडीगढ़ प्रशासक एवं पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया का 4 फरवरी को अपरान्ह 3.30 बजे उदयपुर आगमन होगा
एयरपोर्ट पर उनका प्रशासन की और से गार्ड ऑफ ऑनर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि महामहिम राज्यपाल कुछ देर विश्राम करने के पश्चात शाम 4:00 बजे होंडा कंपनी द्वारा फतेहसागर पाल स्थित टायर पैलेस के सम्मुख एक समारोह में पुलिस प्रशासन को 25 मोटरसाइकिल भेंट करेंगे इस कार्यक्रम की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में महामहिम राज्यपाल कटारिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
तत्पश्चात वैवाहिक समारोह में भाग लेकर रात्रि विश्राम कर 5 फरवरी प्रातः8 बजे सिरोही प्रस्थान कर जाएंगे जहां निंबज ग्राम में कार्यक्रम पश्चात जोधपुर में 5 फरवरी एवं 6 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर सांय को चंडीगढ़ हेतु प्रस्थान कर जाएंगे।
No comments