Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लालसिंह झाला मित्र मण्डल की ओर से आयोजित हुआ 16वां विशाल रक्तदान शिविर, रिकार्ड 150 यूनिट किया रक्तदान

उदयपुर। लालसिंह झाला मित्र मण्डल एवं उदयपुर कांग्रेस कायकर्ताओ एवं उदयपुर युवा कांग्रेस व शुभचिन्तकों द्वारा समाजसेवी कांग्रेस नेता श्री लाल...


उदयपुर। लालसिंह झाला मित्र मण्डल एवं उदयपुर कांग्रेस कायकर्ताओ एवं उदयपुर युवा कांग्रेस व शुभचिन्तकों द्वारा समाजसेवी कांग्रेस नेता श्री लालसिह झाला के जन्म दिवस पर चेतक स्थित पहाडी बस स्टेण्ड पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। पिछले 16 वर्षों से झाला के शुभचिन्तक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरत मन्द लोगो के लिये रक्त दान करते है आज भी झाला के 65 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में मित्र मण्डल ने महाराणा भुपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर में युवाओ ने बढ़चढ कर हिस्सा लेते हुए रिकार्ड 150 युनिट रक्तदान कर संभाग के सबसे बडे चिकित्सालय में जमा किया।

मित्र मण्डल के टीटू सुथार ने बताया कि चेतक पहाडी बस स्टेण्ड पर सबसे पहले लालसिंह झाला का पूर्व सासंद एवं वर्तमान देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, राजस्थान सरकार के पूर्व श्रम आयोग उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, प्रदेश महासचिव गोपाल शर्मा, हनुमन्तसिंह बोहेडा, सुरेश सुथार, शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड, दिनेश श्रीमाली, पूर्व देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, मथुरेश नागदा, गोपालसिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण पड्या, अभिमन्युसिंह झाला, ओनारसिंह सिसोदिया, रामसिंह चदाणा, कमल चौधरी, पार्षद गोरवप्रताप सिंह, शंकर चन्देल, अजय पोरवाल, हितांशी शर्मा, गिरिश भारती, दिव्यानी कटारा, देहात महिला अध्यक्ष भगवती डांगी, जिलापरिषद सदस्य कामिनि गुर्जर, बतुल हबीब, चन्दा सुवालका, भरत आमेटा, विनोद जैन, युवा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, नवलसिंह चुण्डावत, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, गुलाबसिंह राव, नरेन्द्र जैन, पियुष कच्छावा, नजमा मेवाफरोस, अजयसिंह राव एवं जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई शुभचिन्तक लोगो ने झाला को फुल माला, पगडी, साफा पहनाकर उनको जन्म दिन की शुभकामनाएं दी व सभी ने मिलकर जन्म दिवस का केक कटवाया।

इस अवसर पर लालसिंह झाला ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से माला पहनाकर शुभकानाएं दी। इस अवसर परफतहलाल चौधरी, संजय शर्मा, गुलाबसिंह राव, फतेहलाल चौधरी, अजीत चौधरी, प्रहलादसिंह झाला, रामेश्वर चौधरी, हरिसिंह झाला, नागेन्द्रसिंह झाला, हरिश शर्मा, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, विक्रमसिंह, रिजवान खान, मोहम्मद बक्श, शराफत हुसैन, हिदाउतुल्ला, हरिश शर्मा, सत्यनारायण टांक, सीएम टांक, नटवर कुमावत, लोगर गमेती, तुलसीराम गमेती, मदन बाबरवाल, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुऐ

No comments