Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर में एडीएस सॉल्यूशन एंड आरपीएससी अड्डा का भव्य शुभारंभ

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-6 स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के ऊपर, वीणा नगर में रविवार को एडीएस सॉल्यूशन एंड आरपीएससी अड्डा का भव्य शुभारंभ हुआ।...




उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-6 स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के ऊपर, वीणा नगर में रविवार को एडीएस सॉल्यूशन एंड आरपीएससी अड्डा का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि गौतम दक, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजस्थान सरकार रहे।

विशेष अतिथि के रूप में महंत नारायण दास वैष्णव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – सर्व सम्प्रदाय संत संस्थान), फूलसिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण विधायक), गजपाल सिंह राठौड़ (जिलाध्यक्ष, भाजपा उदयपुर शहर), डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ‘राजस्थान गौरव’, डॉ. अशोक आचार्य (निदेशक, सिंघानिया लॉ कॉलेज, उदयपुर) उपस्थित रहे। समारोह के प्रेरणा स्रोत राजेश उपाध्याय, चंद्र मोहन खंडेलवाल एवं श्याम सिंह जादौन रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री गौतम दक ने कहा कि एडीएस सॉल्यूशन एंड आरपीएससी अड्डा वर्तमान समय की आवश्यकता है, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों का आधुनिक समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह एआई (Artificial Intelligence) आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्म एजुकेशन को बढ़ावा देगा।

उन्होंने बताया कि यहां एआई द्वारा तैयार कंटेंट व क्रिएटिव्स, स्वचालित पोस्टिंग शेड्यूल, एडमिशन-केंद्रित विशेष अभियान तथा पूछताछ के लिए एआई ऑटो-रिप्लाई सिस्टम उपलब्ध रहेगा। इससे संस्थानों की ऑनलाइन उपस्थिति मजबूत होगी, एडमिशन लीड्स बढ़ेंगी तथा समय व लागत की बचत होगी।

इस अवसर पर पप्पू खंडेलवाल ने बताया कि एडीएस सॉल्यूशन एंड आरपीएससी अड्डा में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। यहां सुरक्षित और स्केलेबल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा-केंद्रित प्रोडक्ट डिज़ाइन, आसान डिप्लॉयमेंट व ऑनबोर्डिंग, कस्टमाइज़ेबल मॉड्यूल्स के साथ समर्पित प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध रहेगी।

No comments