Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

केंद्र का बजट धुरंधर है -डॉ जिनेंद्र शास्त्री

विकास के लिए केंद्र का बजट धुरंधर हैं -डॉ शास्त्री  भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने केंद्र...


विकास के लिए केंद्र का बजट धुरंधर हैं -डॉ शास्त्री 

भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने केंद्र के बजट को धुरंधर बजट बताते हुए कहा की यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 3 आयुर्वेदिक AIIMS और 5 मेडिकल हब की स्थापना से देश की स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत होगी, वहीं कैंसर की 17 दवाओं सहित 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को ड्यूटी फ्री करने से इलाज की लागत में बड़ी राहत मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स युवाओं को डिजिटल कौशल और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगी। साथ ही देश के लगभग 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल निर्माण से शिक्षा में समानता, सुरक्षा और भागीदारी को मजबूती मिलेगी। कुल मिलाकर यह बजट देश के दीर्घकालीन और संतुलित विकास की मजबूत नींव रखता है

No comments