Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट, राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में हुआ भव्य सम्मान

उदयपुर/जयपुर। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर...



उदयपुर/जयपुर। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान के फिल्म और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। हाल ही में जयपुर के ऐतिहासिक मनगढ़ पैलेस में आयोजित राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रोशनी बारोट को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान पुरस्कार (Award) से नवाज़ा गया। यह समारोह गरिमामय और भव्य रूप में आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म, संस्कृति और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद रहीं।

इस अवसर पर बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री, दात्ता हुकम शिव सिंह माल, सहित अनेक नामी हस्तियाँ, साधु-संत, कलाकार, फिल्म जगत से जुड़े लोग और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रोशनी बारोट के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रोशनी बारोट लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके कार्यों और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सम्मान प्राप्त करने के बाद रोशनी बारोट ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में उदयपुर व राजस्थान के उभरते कलाकारों, फिल्म निर्माताओं तथा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, फिल्म जगत और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

No comments