Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री मंगलेश्वर देवालय समिति की बैठक संपन्न, मेनारिया अध्यक्ष व पुरोहित पुनः सचिव बने, अग्रवाल कोषाध्यक्ष

उदयपुर। श्री मंगलेश्वर देवालय समिति सेक्टर चार हिरणमगरी की साधारण सभा की बैठक रविवार को संपन्न हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल मेन...


उदयपुर। श्री मंगलेश्वर देवालय समिति सेक्टर चार हिरणमगरी की साधारण सभा की बैठक रविवार को संपन्न हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल मेनारिया ने की। मुख्य अतिथि खुबीलाल मेनारिया एवं विशेष अतिथि कर्णसिंह शक्तावत थे। बैठक में समिति के सचिव रमेश पुरोहित ने मंगलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक उत्वसवों, मंदिर जीर्णोद्वार एवं वार्षिक लेखा जोखा की जानकारी दी। बैठक में पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर पुनः निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष पद पर मनोहरलाल मेनारिया, सचिव पद पर रमेश पुरोहित व कोषाध्यक्ष पद पर गणेशलाल अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। बैठक में समिति के आजीवन सदस्य जमनालाल तिवारी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में कर्णसिंह शक्तावत की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

No comments