Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बीएन विवि - चार दिवसीय वेस्ट जॉन इंटर युनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाईनल के लिए हुए मुकाबले

PRAKASH SHARMA R NEWS INDIA स्वर्ण, रजत, कास्य पदकों के मुकाबले होंगे आज  उदयपुर  05 फरवरी / विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय...


PRAKASH SHARMA
R NEWS INDIA
स्वर्ण, रजत, कास्य पदकों के मुकाबले होंगे आज

 उदयपुर  05 फरवरी / विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार हो रहे चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता  के तीसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, रजिस्ट्रार डाॅ. एन.एन. सिंह, प्रो. चेतन सिंह चैहान सदस्य प्रो. युवराज सिंह राठौड़ ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया। गुरूवार को सेमीफाईनल के लिए कड़े मुकाबले हुए विजेता टीम के बीच शुक्रवार लिक मैंचे खेले जा कर स्वर्ण, रजत, कास्य पदकों के लिए कडे मुकाबले होंगे। चार दिवसीय टुर्नामेंट का समापन शनिवार को संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर होगा।
आयोजन सचिव डॉ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि मैच  बीएन विश्वविद्यालय के इंडोर एवं एमबी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में देर रात तक मैंच कराये जा रहे है टीमे अधिक होने के कारण समापन शनिवार को आयोजि किया जायेगा। देर रात चली प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान पर दिन भर शहर के खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों की रोनक रही।
इनके बीच हुए मुकाबले:-
गोवा विवि ने एम. आई. टी. विवि पुणे को 4, युनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने पारुल विवि को 18, सरदार पटेल विवि ने के. ऐस. विवि को 24, और विवेकानंद ग्लोबल विवि ने करनावती विवि को 14 से,  राज ऋषि भरतहरि विवि ने एस.आर.टी.एम. विवि नांदेड़ को 11, एल. ऐन. आई. पी. इ. ग्वालियर ने महाराज सयाजीराव विवि को 34, सौम्या विद्या विहार विवि ने अहमदाबाद विवि को 27 और यूनिवर्सिटी आफ राजस्थान ने गुजरात विद्यापीठ को 39, बिट्स पिलानी विवि ने जीवाजी विवि ग्वालियर को 12, जय नारायण व्यास विवि ने शिवाजी विवि को 9, संजीव अग्रवाल ग्लोबल एजुकेशनल विवि ने महर्षि दयानंद सरस्वती विवि अजमेर को 17,  महाराजा गंगा सिंह विवि बीकानेर ने ए. पी. ऐश. विवि को 32 से परास्त कर सेमीफाईनल में अपनी जगह सुरक्षित की।

No comments