Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुखाड़िया समाधि स्थल पर योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास 31 को

उदयपुर, 29 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 31 मई, रविवार को प्रातः...

उदयपुर, 29 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 31 मई, रविवार को प्रातः सुखाड़िया समाधि परिसर में सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, योग साधकों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

सहायक निदेशक भानु कुमार जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर जिलेभर में 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थलों पर योग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न स्थलों पर योग प्रोटोकॉल के पूर्वाभ्यास के साथ-साथ राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार, उदयपुर में भी प्रतिदिन प्रातः नियमित योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है, जिसमें आमजन उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
योग समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी वैद्य डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में निरंतर योग जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने आमजन से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

No comments