Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर, 26 मई। जिले में गुरुवार 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुलजुहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने कानून एवं शांति व...

उदयपुर, 26 मई। जिले में गुरुवार 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुलजुहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) जितेन्द्र ओझा ने बताया कि तहसीलदार गिर्वा श्यामसिंह चारण को गोर्वधन विलास, प्रतापनगर, हिरणगरी, सवीना, तहसीलदार बडगांव हितेश त्रिवेदी को घण्टाघर, धानमंडी, सुरजपोल, भुपालपुरा एवं तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण रणजीत सिंह को हाथीपोल, अम्बामाता, सुखेर, बडगांव क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

No comments