Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कटारिया का हुआ आगमन, सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं नागरिकों ने किया स्वागत

कारकेड भी किया कम, रविवार प्रातः सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई  उदयपुर, 23 मई। चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ती...


कारकेड भी किया कम, रविवार प्रातः सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई 

उदयपुर, 23 मई। चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। 

एयरपोर्ट पर महामहिम का प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गौतम दक, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, दलिचंद डांगी, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र श्रीमाली, अतुल चंडालिया, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के उप कुलपति कैलाश डागा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

टर्मिनल से बाहर आने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एयरपोर्ट पर सीमित संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

राज्यपाल कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए सादगी एवं संयम के आह्वान का पालन करते हुए चंडीगढ़ एवं पंजाब में भी अनावश्यक भीड़ और बड़े कारकेड से दूरी बनाए रखी। उदयपुर प्रवास के दौरान भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकतम वाहन नहीं लाने एवं कारकेड को 4 वाहनों में सीमित रखने का आग्रह किया।

श्री कटारिया ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सादगीपूर्ण व्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनके निर्देशानुसार पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासित एवं मर्यादित व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। 

जनसुनवाई -पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया रविवार प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रधान, जिला उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, नरेंद्र सिंह आसोलिया, कुलदीपसिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह देवड़ा, शांतिलाल मेघवाल, ललित सिंह सिसोदिया, उंकारलाल वालिया राजकुमार चित्तौड़ा, राजेश वैष्णव, राम कृपा शर्मा, दीपक बोलिया, गजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, विजय आहूजा, प्रताप सिंह राठौड़, डेयरी चेयरमैन डालचंद पटेल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड ,मिडिया विधानसभा प्रभारी अशोक आमेटा, कुलदीप सिंह चुण्डावत , लक्ष्मी लाल मेनारिया राजेश चपलोत, अरविंद दुग्गड गजेंद्र भंडारी, ओम चित्तौड़ा जीतेद्र मारु, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, मंडल महामंत्री जयंत ओझा, कुंदन चौहान, पूर्व पार्षद छोगालाल भोई, महेश त्रिवेदी,भरत जोशी देवेंद्र साहू कमलेश जावरिया, दिनेश दवे सुनील वसीटा उकारलाल ओड विकास वर्मा, लक्ष्मण गमेती, देवीलाल गमेती, श्याम सुथार, अशोक सिंह चौहान, मोहन सिंह, खैमराज कुम्हार, ज्ञानेंद्र सिंह आदि अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments