Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भक्ति के साथ सेवा का संदेशःमहिलाओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, गौसेवा संग किया दीपदान

उदयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर देवाली छोर स्थित प्रसिद्ध फतेश्वर बालाजी मंदिर में ‘माहेश्वरी महिला गौरव परिवार’ द्वारा धार्मिक आस्था...


उदयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर देवाली छोर स्थित प्रसिद्ध फतेश्वर बालाजी मंदिर में ‘माहेश्वरी महिला गौरव परिवार’ द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, सेवा, जीव दया और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला।

क्लब की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी एवं जनक बांगड़ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने ठाकुर जी के भजनों पर भक्ति रस में डूबकर श्रद्धा व्यक्त की। संस्था अध्यक्ष सीमा लाहोटी ने बताया कि भजन समिति की सदस्य सरिता न्याती, भावना लड्ढा, शांता सोमानी एवं इंदिरा मूंदड़ा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान पुरुषोत्तम के समक्ष सामूहिक सहयोग से भव्य छप्पन भोग सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ महिलाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जीव दया का संदेश भी दिया।
सह सचिव अंकिता मंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा गौमाता के लिए चारे की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य ने आयोजन को विशेष सामाजिक स्वरूप प्रदान किया। उपस्थित महिलाओं ने समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना बढ़ाने का संदेश दिया।
शाम के समय मंदिर परिसर में सामूहिक दीपदान किया गया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। दीपदान के इस मनमोहक दृश्य ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में आशा नारायणीवाल, मंजू गांधी, राजकुमारी कोठारी, निर्मला काबरा, रेखा असावा, कविता बलदवा, कला घटियानी सहित पचास से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

No comments